Weather Alert:बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, गोवा-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
इस बीच मौसम विभाग ने जुलाई में गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर डराने लगा है. केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई है.

Weather Alert :दिल्ली में यमुना का जलस्तर लोगों के लिए समस्या है मुंबई और गोवा में बारिश का पानी समस्या बना हुआ है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गोवा और मुंबई समेत कई राज्यों और शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है.
Weather Alert

इस बीच मौसम विभाग ने जुलाई में गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर डराने लगा है. केंद्रीय जल आयोग ने यमुना का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई है.

खतरे की आशंका को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों की निगरानी करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।आज यमुना का जलस्तर 204.95 मीटर पर बना हुआ है.
Weather Alert

केंद्रीय जल आयोग द्वारा पहले दिन में जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पुराने रेलवे पुल के नीचे जल स्तर आज रात 10 बजे से 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है। बाद में जलस्तर और बढ़ सकता है।

मौसम पूर्वानुमान के बाद, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की निगरानी करने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। अधिकारियों को तटबंध के पास रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी करने और उनकी निकासी की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है।
Weather Alert

मुंबई में रेड अलर्ट
मुंबई और उसके उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. इससे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई. कोलाबा, मरीन लाइन्स, मुंबई सेंट्रल, भाईखला, दादर, परेल, बांद्रा, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, अंधेरी, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है मौसम विभाग ने कल के लिए मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, ठाणे और पालघर जैसे पड़ोसी जिले रेड अलर्ट पर हैं। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।




































