Rampura Dhillon: हरियाणा के सिरसा जिले के रामपुरा ढिल्लो गाव में पत्ति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सिरसा में 3 दिन में दूसरी वारदात
Sirsa Crime News: पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी आरती के एक युवक से अवैध संबंध थे। इसको लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था।

Rampura Dhillon: हरियाणा के सिरसा में पिछले तीन दिन में चरित्र पर शक के चलते दूसरी हत्या हुई है। तीन दिन पहले गांव रामपुरा ढिल्लो में एक पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
उधर, मीरपुर कॉलोनी में सोमवार (9 जून) सुबह पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घटना के वक्त पति-पत्नी घर में ही मौजूद थे। दंपती के दो बच्चे हंजीरा में अपनी मौसी के घर गए हुए थे। हत्या की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी पति मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मक्खन सिंह ऑटो रिपेयर का काम करता था।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई सदर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरती की शादी मक्खन से हुई थी। मक्खन को अपनी पत्नी आरती पर किसी युवक से अवैध संबंध होने का शक था।
इसी बात को लेकर रविवार रात (8 जून) को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आज सुबह 5 बजे भी पति-पत्नी में कहासुनी हुई। इसी बात पर गुस्साए मक्खन ने अपनी पत्नी आरती के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
‘आए दिन होता था झगड़ा’
उन्होंने बताया कि आरोपी मक्खन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी पर एक युवक से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।
इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।