Flight From Hisar To Chandigarh: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें हुई शुरू, जानें क्या है टाइमिंग-किराया
सोमवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई।

Flight From Hisar To Chandigarh: सोमवार को हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। फ्लाइट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। नायब सिंह सैनी खुद भी चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए ।
चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए दूसरी बार हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
भविष्य में यहां से जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र उद्योग का हब बन जाएगा। मुख्यमंत्री सैनी ने लोगों को हवाई सेवा के लिए बधाई भी दी।
Flight From Hisar To Chandigarh
सोमवार शाम को पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी
सोमवार शाम 5.23 बजे हिसार से चंडीगढ़ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। मुख्यमंत्री सैनी के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक रणधीर पनिहार, विनोद भयाना, सावित्री जिंदल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद थे।
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। उस समय हिसार से दिल्ली और अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू की गई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी।
हिसार से अब तक कितने तीर्थयात्री अयोध्या जा चुके हैं?
उड्डयन विभाग के अनुसार, अब तक 750 से अधिक यात्री हिसार से अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। हालांकि, हिसार से अभी उड़ानें पूरी तरह से भरी नहीं हैं।
दिल्ली में रुकने के कारण वहां से भी कई यात्री विमान में सवार होते हैं। इससे लगभग सभी सीटें भर जाती हैं। अभी गर्मी की छुट्टियां हैं। यात्रियों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय भी हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई थीं, जिन्हें बाद में बंद कर दिया गया था।
चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 2 दिन उड़ान
हिसार से चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को उड़ान संचालित होगी।- हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान करीब 1 घंटे की होगी।
- चंडीगढ़ से वापसी की उड़ान करीब 1 घंटे 10 मिनट की होगी।
- हिसार से चंडीगढ़ का किराया ₹1449 से ₹1704 के बीच रखा गया है।
- हिसार से चंडीगढ़ की दूरी करीब 252 किलोमीटर है।
- सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचने में करीब 4 घंटे लगते हैं।
- वहीं, हिसार से चंडीगढ़ तक ट्रेन से यात्रा करने में 7 घंटे लगते हैं।