बड़ी खबर

Vande Bharat Express: खुशखबरी झारखंड के लिए जल्द चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जाने टिकट की कीमत, समय और स्‍टॉपेज के बारे मे 

Tatanagar to Puri Vande Bharat Express: ​​रेलवे ने देश में कई अलग-अलग रूटों पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन किया है। इससे लोगों को यात्रा करने में कम समय लगेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। आइये जानते हैं नए रूट से जुड़ी जानकारी-

Vande Bharat Express: अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, भारतीय रेलवे जल्द ही झारखंड के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की योजना बना रही है।

टाटानगर और पुरी के बीच एक नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन चलाने की योजना है। यह ट्रेन क्षेत्रीय सम्पर्क में सुधार लाएगी तथा पर्यटन को बढ़ावा देगी।

टाटानगर से पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस कटक होकर चलेगी। यह ट्रेन 514 किमी की दूरी 8 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Vande Bharat Express

Vande Bharat Express

ट्रेन का स्‍टॉपेज और रफ्तार
यह ट्रेन टाटानगर और पुरी के बीच चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें घाटशिला, झाड़ग्राम, बालेश्वर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड जंक्शन शामिल हैं। इन स्टॉपों से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध होगी।

टाटानगर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस को 160 किमी प्रति घंटे की गति से चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह इस मार्ग पर सबसे तेज गति वाली ट्रेन होगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

कोच और टिकट की कीमत
ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें दो प्रकार की सीटें होंगी – एक्जीक्यूटिव एसी और एसी चेयर कार। टाटानगर से पुरी तक एसी चेयर कार का किराया लगभग 1,500 रुपये और एक्जीक्यूटिव एसी का किराया लगभग 2,400 रुपये होगा। इस किराये से यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती यात्रा का अवसर मिलेगा।

ट्रेन का समय
पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह लगभग 6 बजे टाटा नगर से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पुरी से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और रात 10.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह समय-सारिणी यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी।

Vande Bharat Express:रेवाडी को वंदे भारत की सौगात! रेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

टाटानगर से पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और ओडिशा के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी। इस ट्रेन से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पर्यटकों और व्यापारियों को भी लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button