अन्य समाचार

T20 World Cup Final: IND vs SA फाइनल पर मंडरा रहा है बारिश का साया, जाने कैसा रहेगा मौसम, जानें हर घंटे मौसम का अपडेट

Barbados Hourly Weather Update: भारत शनिवार (29 जून) को ब्रिजटाउन, बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस मैच पर बारिश का बड़ा साया है. तो आइए जानते हैं मैच के दौरान हर घंटे कैसा रहने वाला है मौसम। बारिश होने की कितनी संभावना है?

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच के लिए तैयार है। भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से रौंदकर पहली बार विश्व कप फाइनल का टिकट कटाया।

बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में होने वाले खिताबी मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मैच शनिवार (29 जून) को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे) से खेला जाना है और बारिश मैच में खलल डाल सकती है। तो आइए जानें मैच के दौरान बारबाडोस में हर घंटे कैसा रहेगा मौसम।

कैसा रहेगा मौसम?
बारबाडोस मौसम विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल तूफान से प्रभावित हो सकता है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जून (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल के दिन) बारबाडोस में पूरे दिन बारिश की आशंका है। हालांकि, मैच के दौरान मौसम में बदलाव की भी आशंका जताई जा रही है।

मैच के दौरान हर घंटे मौसम का अपडेट

बारबाडोस में सुबह 9 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे)

तापमान – 29°

बारिश की संभावना: 50%

बारबाडोस में सुबह 10 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे)

तापमान – 30°

बारिश की संभावना: 55%

बारबाडोस में सुबह 11 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे)

तापमान – 30°

बारिश की संभावना: 57%

बारबाडोस में दोपहर 12 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे)

तापमान – 30°

बारिश की संभावना: 72%

बारबाडोस में दोपहर 1 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे)

तापमान – 30°

बारिश की संभावना: 56%

बारबाडोस में दोपहर 2 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे)

तापमान – 29°

बारिश की संभावना: 51%

बारबाडोस में दोपहर 3 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे)

तापमान – 29°

बारिश की संभावना: 48%

बारबाडोस में शाम 4 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे)

तापमान – 28°

बारिश की संभावना: 37%

बारबाडोस में शाम 4 बजे मौसम (भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे)

तापमान – 28°

बारिश की संभावना: 30%

बारिश नहीं रुकी तो रिजर्व डे है
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल के लिए रिजर्व डे भी निर्धारित किया गया है. यदि 29 जून को बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें 30 जून (रविवार) को रिजर्व डे पर ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button