हरियाणा

Group C Recruitment: हरियाणा मे युवाओ के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप D से पहले पूरी होगी ग्रुप C की भर्ती

हरियाणा के सीएम ने घोषणा की है कि पहली भर्ती ग्रुप सी पदों के लिए होगी।इसके बाद ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Group C Recruitment: हरियाणा में सरकारी भर्तियां काफी समय से अटकी हुई हैं।काफी समय से कोई भी सरकारी भर्ती पूरी नहीं हुई है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरकार में रिक्त पदों पर भर्ती में तेजी लाने की कमान संभाल ली है।सीएम मेरिट मिशन पर युवाओं की भर्ती पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढे :Apricot Ke Fayde:शरीर के लिए अमृत है यह फल,जानिए इसके सेवन के चमत्कारी फायदे

बैठक में भर्ती की समयसीमा पर चर्चा की।उन्होंने आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी,सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक की और भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

हरियाणा के सीएम ने घोषणा की है कि पहली भर्ती ग्रुप सी पदों के लिए होगी।इसके बाद ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 32,000 पदों और टीजीटी के 7,471 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।साथ ही ग्रुप डी के 13,657 पद भरे जाने हैं।Group C Recruitment

ग्रुप सी के लिए 63 ग्रुप हैं।इनमें से कुछ समूहों के कागजात पहले ही आ चुके हैं लेकिन बड़ी संख्या में समूह अभी भी बचे हुए हैं।इस बीच ग्रुप डी का सीईटी स्कोर भी जारी कर दिया गया है।वैसे ग्रुप डी की भर्ती सीईटी रिजल्ट के आधार पर की जानी है।

ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिनके ग्रुप डी में अच्छे अंक हैं और ग्रुप सी में भी अच्छे अंक हैं।ऐसे अभ्यर्थियों का चयन ग्रुप सी में भी होने की संभावना है।Group C Recruitment

सीएम ने घोषणा की है कि अभ्यर्थियों की मांग पर सबसे पहले ग्रुप सी पदों की चयन सूची जारी की जाएगी।इसके बाद ग्रुप डी पदों के लिए चयन सूची जारी की जाएगी।

इसके पीछे उन्होंने कारण बताया कि अगर ग्रुप डी की चयन सूची पहले जारी की गई और ग्रुप सी की चयन सूची बाद में जारी की गई,तो दोनों में चयनित होने वाले उम्मीदवार ग्रुप डी की नौकरी छोड़ देंगे और पद खाली रह जाएंगे।ऐसे में सबसे पहले ग्रुप सी पदों की चयन सूची जारी की जाएगी।Group C Recruitment

सीएम ने यह भी घोषणा की कि ग्रुप सी के बचे हुए ग्रुपों के पेपर अगले 18-20 दिनों में ले लिए जाएंगे. पिछले 3 वर्षों से ग्रुप सी और डी पदों पर कोई भर्ती नहीं।Group C Recruitment

केवल पूर्व विज्ञापित पदों का ही चयन किया गया है।सामाजिक-आर्थिक मानदंड स्कोर प्रतिबंधित हैं।इसलिए यह कोशिश की जा रही है कि अगर कोर्ट सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों पर फैसला नहीं लेता है तो नतीजे इन अंकों के बिना ही घोषित कर दिए जाएंगे।

सीईटी लागू होने के बाद भर्ती न होने से भी युवा परेशान हैं।सीएम ने भर्तियों में हो रही देरी को व्यवस्थित करने के लिए बैठक की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button