बड़ी खबर

Gold Price Today: लगातार गिरावट के बाद आज क्या है सोने का हाल, जाने क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। सोना आज फिर सस्ता हो गया। 26 मार्च को सोने की कीमतें फिर गिरकर 89,200 रुपये प्रति 24 कैरेट पर आ गईं।

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। सोना आज फिर सस्ता हो गया। 26 मार्च को सोने की कीमतें फिर गिरकर 89,200 रुपये प्रति 24 कैरेट पर आ गईं। 22 कैरेट सोना 81,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। सोने की कीमतें 90,000 का आंकड़ा पार कर गईं। लगातार तेजी के कारण सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

Gold Price Today

Gold Price Today

सोने की क्या है कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 100 रुपए गिरकर 90,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 100,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Price Today

Gold-Silver Price Today

क्यों गिरा सोने का भाव
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और कुछ संकेतों के बीच डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव आया है।

यह भी पढे: 25 March Ka Haryana Ka Mausam : हरियाणा की दहलीज पर दस्तक देने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में होने वाली है झमाझम बारिश

अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। जैसे-जैसे अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, सोने की कीमतें बढ़ने लगती हैं, जिससे खरीदारी कम हो जाती है।

Gold Price Today

Aaj Gold-Silver Ka Bhav

निवेशक मुनाफा कमाने के लिए ऊंचे दामों पर सोना बेचना शुरू कर देते हैं, जिससे बाजार में सोना सस्ता हो जाता है। बाजार के सूत्रों के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट सीमित है। भू-राजनीतिक जोखिम बने हुए हैं। टैरिफ युद्ध का संकट मंडरा रहा है। ऐसे मामलों में सोने की कीमत में गिरावट सीमित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button