Gohana Road Chowk:हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गोहाना रोड चौक का नाम बदलकर प्रभु श्रीराम रोड करने का किया ऐलान
रेलवे रोड चौक का नाम महर्षि वाल्मिकी चौक और गोहाना रोड चौक का नाम प्रभु श्री राम चौक रखने की भी ऐलान किया।

Gohana Road Chowk:पानीपत में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं।कुछ लोग उन्हें भगवान मानने से मना कर रहे हैं और राम के काम में बाधा डालना चाहते हैं।वे उनका निमंत्रण भी स्वीकार नहीं करते।
यह भी पढे :Haryana Weather Alert:हरियाणा में कल रहा अत्याधिक ठंडा दिन,आज भी रेड अलर्ट जारी
ऐसे लोगों को भगवान श्री राम को अवश्य समझना चाहिए।देश में राम राज्य आ रहा है।इसे लेकर रामभक्त उत्साहित हैं। सीएम ने रविवार को पानीपत में विशाल श्रीराम शोभा यात्रा के समापन पर गुरुद्वारा प्रथम पातशाही के बाहर राम भक्तों को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम के नारे के साथ की।सीएम ने कहा कि रामजी की सेना ने पानीपत की ऐतिहासिक भूमि पर चढ़ाई कर दी है।लगभग 100,000 लोगों ने भाग लिया।
इस तरह के कार्यक्रम न केवल पानीपत में बल्कि प्रदेश, देश और दुनिया में भी आयोजित किये जा रहे हैं।500 साल बाद 22 जनवरी का इतिहास दोबारा लिखा जाएगा। रामभक्तों ने वह अपमान निरंतर सहा है।
एक आजादी 1947 प्राप्त हुई ओर दूसरी आजादी 22 जनवरी को मिलेगी देश रामराज्य की ओर बढ़ रहा है।रामचन्द्र के राज्य में सबको न्याय मिलता था,अत्याचारियों को दण्ड मिलता था।असहायों को ताकत मिली।वह सम्मान के साथ रहते थे।राम जन-जन के मन में हैं।
रेलवे रोड चौक का नाम महर्षि वाल्मिकी चौक और गोहाना रोड चौक का नाम प्रभु श्री राम चौक रखने की भी ऐलान किया।