हरियाणा

Nathusari Chopta News : कल देर शाम नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में स्टॉक की जांच करने पहुंचे अधिकारी, अधिकारियों की टीम को देखकर ठेकेदार हैरान

शनिवार देर शाम नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में स्टॉक का मिलान करने पहुंचे । अधिकारियों की टीम को देखकर ठेकेदार हैरान रह गए ।

Nathusari Chopta News : जिला प्रशासन के अधिकारी शनिवार देर शाम नाथूसरी चौपटा अनाज मंडी में स्टॉक का मिलान करने पहुंचे । अधिकारियों की टीम को देखकर ठेकेदार हैरान रह गए ।

Nathusari Chopta News

मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र सिंह, डीएफएससी मुकेश कुमार, हेफेड डीएम मांगेराम बैनीवाल व अन्य अधिकारी अनाज मंडी में पहुंचे । अधिकारियों की टीम ने अनाज मंडी में सरसों के स्टॉक का मिलान किया । सरसों का स्टॉक सही मिला । मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में सरसों के स्टॉक की जांच की गई । जो सही पाया गया ।

चौपाट अनाज मंडी में भी एक मई को सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा था । सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा मंडी में सरसों के स्टॉक का मिलान किया गया । कार्रवाई के दौरान टीम को 1,100 क्विंटल सरसों अधिक मिली, जिसके लिए टीम ने सात डीलरों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया ।

यह भी पढ़े : Gold Price: भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच सोने की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, अब इतने हजार में मिलेगा 10 ग्राम सोना 

जानकारी के अनुसार, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र सिंह, वेयरहाउस इंचार्ज भीमसेन, सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार और एएसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग की टीम अनाज मंडी में पहुंची । टीम ने अनाज मंडी के अंदर आई सरसों की जांच शुरू कर दी ।

बैठक के दौरान टीम ने सभी दुकानों के बाहर डाली गई सरसों के स्टॉक की जांच की तो सरसों स्टॉक से अधिक पाई गई । टीम ने सात ठेकेदारों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया । साथ ही दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button