बड़ी खबर

Mini Vande Bharat Train:भारत के इन राज्यों में जल्द चलेगी मिनी वंदे भारत ट्रेन,जानिए मिनी वंदे भारत ट्रेन की खासियत

आने वाले कुछ दिनों में आप 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन भी देखेगे.इसे मिनी वंदे भारत ट्रेन कहा जाएगा

Mini Vande Bharat Train:वंदे भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे का गौरव है। वंदे भारत ट्रेन को भारत की प्रीमियम ट्रेनों में से एक माना जाता है। यह शताब्दी एक्सप्रेस ओर राजधानी एक्सप्रेस से भी तेज चलती है. अब वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव होगा । अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच होते है .

आने वाले कुछ दिनों में आप 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन भी देखेगे . इसे मिनी वंदे भारत ट्रेन कहा जाएगा . रेलवे बोर्ड ने आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के निर्माण के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री को ऑर्डर भी दिया है।

सुविधाओं की नई उड़ान है वंदे भारत ट्रेन
अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन देश के मध्यम वर्ग की सुविधा के लिए एक नई उड़ान है। भारतीय रेलवे दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नई-तिरुनेलवेली, लखनऊ-प्रयागराज और ग्वालियर-भोपाल समेत कई रूटों पर मिनी ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है।

यातायात के लिए मिनी ट्रेनों की आवश्यकता क्यों पड़ी
अभी तक वंदे भारत ट्रेन की संरचना 16 कोच की है. इनमें से दो कोच ड्राइवर कैब के हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन कुछ रूटों पर फुल चल रही है लेकिन अन्य पर यात्रियों की संख्या कम है। इसलिए, कम डिब्बों वाली कुछ ऐसी ही वंदे भारत ट्रेनें बनाने की योजना है।

जानिए कितनी तेज दौड़ेगी मिनी वंदे भारत ट्रेन
वर्तमान में वंदे भारत जोधपुर से साबरमती की औसत गति लगभग 80 किलोमीटेर प्रति घंटा है। यह ट्रेन 160 किलोमीटेर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। ट्रेन में 2 डिब्बों के बीच वेस्टिबुल होते हैं। इससे शोर पर नियंत्रण होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button