हरियाणा

Home Minister Anil Vij: स्पेशलिस्ट कैडर व एमबीबीएस कैडर की निकाली जाएंगी अलग-अलग भर्ती

इस संबंध में फाइलें वित्त विभाग के पास हैं और इस संबंध में अनुमति मिलते ही विशेषज्ञ संवर्ग और एमबीबीएस संवर्ग की अलग-अलग रिक्तियां निकाली जाएंगी।

Home Minister Anil Vij: हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक विशेषज्ञ कैडर बनाने वाली है और इस पर सैद्धांतिक सहमति हो गई है।

यह भी पढे :Haryana Assembly 2024 : हरियाणा के सीएम और पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एक दूसरे पर साधा निशाना,दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई नोकझोंक

इस संबंध में फाइलें वित्त विभाग के पास हैं और इस संबंध में अनुमति मिलते ही विशेषज्ञ संवर्ग और एमबीबीएस संवर्ग की अलग-अलग रिक्तियां निकाली जाएंगी।Home Minister Anil Vij

अनिल वीज़ ने कहा कि राज्य में पहली बार बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की भर्ती की गई है जिसके तहत 2022 में 1252 डॉक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया और 990 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की गई।Home Minister Anil Vij

अनिल विज़ ने कहा कि यह सही है कि राज्य में डॉक्टरों की कमी है और सरकार नियमों के मुताबिक डॉक्टरों की भर्ती के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि 2017-18 में राज्य में 662 डॉक्टरों की भर्ती की गई, जिनमें से 554 डॉक्टरों की नियुक्ति हो चुकी है।

2020 में 954 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है. उन्होंने कहा कि वर्ष में 1252 डॉक्टरों की रिक्तियों के विरूद्ध 990 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निरंतर जारी है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में डॉक्टरों के कुल 5522 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से डॉक्टरों के 4016 पद भरे हुए हैं और 1506 पद वर्तमान में रिक्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button