हरियाणा
Haryana News:जींद मे छात्राओं से हुई छेड़छाड़ की न्यायिक जांच कराएगी मनोहर सरकार
जींद जिले के उचाना में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

Haryana News:जींद जिले के उचाना में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।यह सामने आया है कि प्रिंसिपल को 2005 और 2011 में भी इसी तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा है।
कल हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन यह मुद्दा उठा और बाद में हंगामा हुआ।डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला ने पूरे मामले में पूर्व कांग्रेस सरकार और झज्जर विधायक गीता भुक्कल पर गंभीर आरोप लगाए।
दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा।आखिरकार सत्ता पक्ष और विपक्ष की मांग के बाद सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया।विधानसभा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को पत्र लिखकर सिटिंग जज से पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध करेगी।




































