Raw Onion Side Effects:अगर आप भी खाते हैं खाने के साथ कच्चा प्याज का सलाद तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां
अगर आप बहुत अधिक कच्चे प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

Raw Onion Side Effects:प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। दाल तलने से लेकर सब्जी में डालने तक हर खाने में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, प्याज का उपयोग सलाद के रूप में भी व्यापक रूप से किया जाता है।
गर्मी के मौसम में कई विशेषज्ञ कच्चा प्याज खाने की सलाह भी देते हैं लेकिन इस कच्चे प्याज के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी कई हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
कच्चा प्याज खाने के नुकसान
एसिडिटी की समस्या
अगर आप बहुत अधिक कच्चे प्याज का सेवन करते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। दरअसल, कच्चे प्याज में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है। इससे बॉडी का शुगर लेवल बढ़ सकता है. जो आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है
लो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक
आजकल हाई ब्लड शुगर के साथ-साथ लो ब्लड शुगर के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जो लोग लो ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें कच्चे प्याज से दूर रहना चाहिए। प्याज खाने से रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही प्याज का सेवन करना चाहिए।
लीवर की समस्या
अगर आप लीवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको कच्चा प्याज बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। प्याज में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के कार्डियो लिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको लिवर संबंधी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
गर्भावस्था में नुकसान
गर्भवती महिलाओं को सलाद में कच्चे प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। कच्चा प्याज खाने से जलन और मतली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कच्चा प्याज गर्भवती महिलाओं में रक्तचाप के स्तर को भी कम कर सकता है।