हरियाणा
Anil Vij:आज नहीं लगेगा अनिल विज का जनता दरबार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बीमार होने के कारण आज अपना जनता दरबार नहीं लगाएंगे।

Anil Vij:हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बीमार होने के कारण आज अपना जनता दरबार नहीं लगाएंगे। अनिल विज़ की आंख में दिक्कत के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
अनिल विज हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को जनता की समस्याएं सुनने के लिए अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाते हैं।
उनका जनता दरबार पूरे राज्य में लोकप्रिय है जहां राज्य के कोने-कोने से लोग अपनी समस्याएं रखने आते हैं। अनिल विज मौके पर ही उनकी समस्याओ का हल करके अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हैं।




































