हरियाणा

Rakshabandhan Gift:हरियाणा की महिलाओं को मनोहर लाल खट्टर का बड़ा तोहफा,इस दिन फ्री में कर सकेंगी हरियाणा रोडवेज बस में यात्रा,

मनोहर सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है. रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त में बस से यात्रा कर सकेंगी।

Rakshabandhan Gift: मनोहर सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है. रक्षाबंधन पर बहनें मुफ्त में बस से यात्रा कर सकेंगी। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की यात्रा मुफ्त होगी हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।

30 अगस्त को महिलाए मुफ्त यात्रा कर पाएगी . मुफ्त यात्रा दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए मान्य होगी।

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने बहनों के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमेशा की तरह रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त के दिन मनाया जा रहा है

हरियाणा रोडवेज के मुताबिक, 30 अगस्त को महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त रहेगी. इन्हीं तैयारियों के साथ प्रत्येक बूथ पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में कहीं भी जाने के लिए रोडवेज महिलाओं से किराया नहीं लेगा। अगर आप उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जाना चाहते हैं तो आपको किराया देना होगा। रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवधान न हो इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं। बस स्टैंड परिसर के अंदर और बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

रक्षाबंधन पर्व के दिन यदि कही अधिक भीड़ होती है। वहां बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी आपको बताएंगे कि यह मार्ग सबसे व्यस्त है। उसके तुरंत बाद पांच मिनट वहां बस लगेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button