हरियाणा

Slip Road Faridabad : फरीदाबाद के लोगों के लिए Good News, फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नीलम बाटा रोड पर दरगाह के पास बनाया जाएगा स्लिप रोड

Slip Road : ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नीलम बाटा रोड पर दरगाह के पास स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा ।

Slip Road Faridabad : हरियाणा के फरीदाबाद के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है । ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नीलम बाटा रोड पर दरगाह के पास स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा ।

Slip Road Faridabad

जानकारी के अनुसार, स्लिप रोड के लिए चौक से अतिक्रमण हटाया जाएगा । मंगलवार को बड़खल विधायक धनेश अदलक्खा ने नगर निगम व बिजली निगम के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया । विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और स्लिप रोड बनाने के निर्देश दिए । ताकि यातायात जाम की स्थिति पैदा न हो ।

यह भी पढ़े : Sirsa News : बस यात्रीगण कृप्या ध्यान दे, हरियाणा के सिरसा से अमृतसर और कटरा के लिए बस सेवाएं निलंबित

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम बाटा रोड से एनआईटी एक मार्केट जाने वाले लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं । शाम के समय इस चौराहे पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है । सड़क के दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है । वहीं, कुछ अवैध निर्माण अभी भी बचे हुए हैं । परिणामस्वरूप सड़क की चौड़ाई कम हो गई है । Slip Road Faridabad

जानकारी के अनुसार, विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि एनआईटी की सभी सड़कें अतिक्रमण की शिकार हो चुकी हैं । उन्हें साफ़ किया जाएगा. ताकि वाहन चालकों को असुविधा न हो । Slip Road Faridabad

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button