वायरल

Sawan Somwar 2023 Daan: सावन मे सोमवार के दिन करें इन चीजों का दान, बनेंगे आपके बिगड़े सारे काम, मिलेगी आपको जबरदस्त सफलता!

Sawan Somwar 2023 Upay: आज दूसरा सावन सोमवार है, साथ ही हरियाली अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आज भोलेनाथ की पूजा-अभिषेक करने के अलावा दान भी करें।

Sawan Somwar 2023 Daan: सावन महीने के दूसरे सोमवार को हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है, जो बेहद शुभ माना जाता है। सावन सोमवार के दिन महादेव की पूजा, व्रत करने से बहुत लाभ मिलता है। सावन सोमवार व्रत से मनचाहा जीवनसाथी, शीघ्र विवाह, वैवाहिक सुख मिलता है।

Sawan Somwar 2023 Daan

Sawan Somwar 2023 Daan

जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। भोलेनाथ की कृपा से सुख-समृद्धि आती है। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन इन चीजों का दान करें। इन चीजों से कुंडली के दोष भी दूर हो जाएंगे और ग्रह शुभ फल देने लगेंगे।

सावन सोमवार के दिन इन चीजों का दान करें

– आज सावन माह के दूसरे सोमवार पर करें शिव पूजा. सावन सोमवार के दिन शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें। आज कच्चे दूध का दान भी करें. कुंडली में चंद्रमा मजबूत होकर शुभ फल देगा।

Sawan Somwar 2023 Upay

– जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है उन्हें सावन माह के सोमवार के दिन गरीबों को चावल, चीनी, घी और दूध का दान करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में चंद्रमा मजबूत होकर शुभ फल देता है।

– सावन के दूसरे सोमवार को अमावस्या का संयोग होने पर जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। काले तिल और कंबल का दान भी करें। ऐसा करने से शनि दोष दूर हो जाएगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम किसी गरीब व्यक्ति को कुछ पैसे दे दीजिए।

Sawan Somwar 2023 Daan

– सावन सोमवार के दिन किसी मंदिर में नई झाड़ू दान करें, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी, जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

-हरियाली अमावस्या और सावन सोमवार के दिन दुल्हनों को हरी चूड़ियां देने से जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button