Anjeer Khane Ka Tarika:गर्मी में अंजीर खाने का सही तरीका,जानिए क्या है सही तरीका
Garmi Me Anjeer Khane Ka Tarika:अंजीर का सेवन दो रूपों में किया जाता है, कुछ लोग कच्चा अंजीर खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग सूखे अंजीर का सेवन करना पसंद करते हैं। हालाँकि, आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं।

Anjeer Khane Ka Tarika:अंजीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसके सेवन से शरीर अंदर से मजबूत बनता है।
इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कॉपर, मैंगनीज, जिंक, सेलेनियम आदि के अलावा कई विटामिन और औषधीय गुण होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद बनाते हैं। लेकिन अंजीर की तासीर गर्म होती है. इसलिए गर्मियों में लोग अंजीर का सेवन करने से काफी कतराते हैं।
अंजीर एक सुपर फूड है, जिसका सेवन आप पूरे साल बिना किसी झिझक के कर सकते हैं। हालांकि, गर्मियों में आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में और कुछ जरूरी सावधानियों के साथ करना चाहिए, ताकि सेहत को नुकसान न हो।
गर्मियों में अंजीर खाने सही तरीका
अंजीर का सेवन दो रूपों में किया जाता है, कुछ लोग कच्चा अंजीर खाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग सूखे अंजीर का सेवन करना पसंद करते हैं। हालाँकि, आप दोनों का सेवन कर सकते हैं। दोनों ही स्वास्थ्य के लिए समान रूप से फायदेमंद हैं।
भीगे हुए अंजीर खाएं
आप रात को सोने से पहले अंजीर के 2-3 टुकड़े पानी में भिगोकर रख दे. फिर आप इसका सेवन सुबह या दिन में किसी भी समय कर सकते हैं। अंजीर को रात भर भिगोने से गर्मी कम हो जाती है और पचाने में आसानी होती है।
दूध के साथ सेवन करें
रात को सोने से पहले 2-3 सूखे अंजीर के टुकड़े दूध में उबालकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
स्मूदी बनाकर
आप अंजीर का सेवन स्मूदी बनाकर भी कर सकते हैं। अपनी स्मूदी में अंजीर के 2-3 टुकड़े मिलाएं और इसे दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें और फिर इसका सेवन करें।