Aaj Ka Rashifal 21 June 2023:आज इन राशियों के लोग पर रहेंगी भगवान गणेश की कृप्या, जानिए आज का राशिफल
हिंदू धर्म में यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है।इस दिन विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। गणेश जी अपने भक्तों के हर दुख को दूर करते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 June 2023:ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। एक राशि लगभग एक महीने तक रहती है, इस प्रकार एक वर्ष में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है।
राशिफल ग्रहों और सितारों की चाल से निर्धारित होता है। आज 21 जून है, दिन बुधवार है। हिंदू धर्म में यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है।इस दिन विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। गणेश जी अपने भक्तों के हर दुख को दूर करते हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 June 2023
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है. पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन लाभ हो सकता है। हालांकि घर में संपत्ति या पैसों को लेकर विवाद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने व्यापार का विस्तार करने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
नए लोगों से मुलाकात आज आपके लिए शुभ हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की नौकरी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।
कर्क राशि
आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है ।सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। सिंगल लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ चिंता भरा रहने वाला है। लेन-देन में सावधानी बरतें, किसी को पैसा न दें। व्यापार से जुड़ा कोई कार्य शुरू कर सकते हैं।
कन्या राशि
व्यापार को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी । आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
तुला राशि
निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक और सामाजिक रूप से आपका कद बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे मामलों में विवेक का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज ऑफिस के किसी काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे आपको खुशी होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।
Aaj Ka Rashifal 21 June 2023
धनु राशि
किसी पुराने मित्र या निकट संबंधी से चल रहा झगड़ा समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस या बिजनेस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। सोच समझ कर निवेश करें। जरा सी चूक से धन हानि हो सकती है।
मकर राशि
आप स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। किसी के साथ बुरा व्यवहार न करें। परिवार में कुछ परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 21 June 2023
कुंभ राशि
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। मुफ्त में उधार लिया जा सकता है। व्यापार लाभदायक हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले आज थोड़ा सावधान रहें। आज उनका दिन कठिनाइयों और परेशानियों के बीच व्यतीत होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। ऐसे में अपने विरोधी से सावधान रहें।