वायरल

World Laughter Day: जाने हँसना आपके लिए कितना है ज़रूरी? एक बार हंसने के बहुत सारे हैं फायदे

World Laughter Day: हंसी न सिर्फ मनोरंजन का साधन है बल्कि ये हमारी सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है. विश्व हास्य दिवस हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है।

World Laughter Day: विश्व हास्य दिवस हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया जाएगा यह दिन हंसी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को हंसने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं।

जानें इसका इतिहास
विश्व हास्य दिवस पहली बार 1998 में मनाया गया था। इसकी शुरुआत डॉ. मदन कटारिया ने भारत के मुंबई में लाफ्टर क्लब में की थी। यह दिन पहली बार 11 जनवरी 1998 को मनाया गया था।

डॉ. कटारिया हँसी के चिकित्सक थे। जिस दिन उन्होंने शुरुआत की थी वह दिन अब दुनिया भर में मनाया जाता है। हँसी लोगों को दुःख से बाहर निकालती है और तनाव से दूर रखती है।

हंसने के कई फायदे हैं
हंसने से न सिर्फ व्यक्ति ऊर्जावान रहता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। हंसी न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है।

हँसी मानव शरीर में कई सकारात्मक बदलाव लाती है, यह तनाव, चिंता को कम करती है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती है। जब भी आप हंसते हैं तो आपके शरीर से एंडोर्फिन निकलता है, जिससे आप अंदर से खुश महसूस करते हैं।

इस दिन को खास बनाएं
इस दिन को मनाने के लिए, दुनिया भर के कई शहरों में हंसी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां लोग चुटकुले सुनाते हैं, हास्य कविताएं सुनाते हैं और कुछ हंसी की फिल्में दिखाते हैं।

इस दिन बहुत से लोग हंसी योग और हंसी व्यायाम का अभ्यास करते हैं। हँसी एक प्राकृतिक औषधि है, जो हमारे शरीर में सकारात्मक बदलाव लाती है। आपको रोजाना कम से कम 10 मिनट तक हंसने का व्यायाम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button