Neem Karoli Baba:नीम करोली बाबा के अनमोल वचन, सुखी जीवन जीने के लिए है मददगार
भगवान को अपने हृदय में वैसे ही रखें जैसे आप अपने बैंक में पैसा रखते हैं। साथ ही धन का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करना चाहिए। बाबा जी के अनुसार जो व्यक्ति धन खर्च करता है उसके धन में वृद्धि होती है।

Neem Karoli Baba:नीम करौली बाबा के हिंदू गुरु थे और वह भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे। उत्तराखंड के नैनीताल में कांची धाम आश्रम में बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते थे।
उनकी प्रसिद्धि देश से लेकर विदेश तक है. बहुत से लोग आज भी उनके सिखाए सिद्धांतों का पालन करते हैं। बाबा नीम करौली 20वीं सदी के सबसे महान संतों में से एक हैं।उन्होंने अपने जीवन में कई अनमोल विचार दिए हैं जिनसे जीवन में सफलता मिल सकती है। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया था।
ऐसे ही भगवान को अपने हृदय में रखें
भगवान को अपने हृदय में वैसे ही रखें जैसे आप अपने बैंक में पैसा रखते हैं। साथ ही धन का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करना चाहिए। बाबा जी के अनुसार जो व्यक्ति धन खर्च करता है उसके धन में वृद्धि होती है।
अहंकार ख़त्म हो जायेगा
सभी महिलाओं को अपनी मां के समान मानना चाहिए। उनकी सेवा माता के समान करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के मन का अहंकार समाप्त हो जाता है।
व्यक्ति को ये काम करने चाहिए
हमें सभी से प्रेम करना चाहिए. व्यक्ति को सभी की सेवा करनी चाहिए और सत्य बोलना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जिस व्यक्ति का आचरण सौम्य होता है, उसका समाज में सम्मान होता है। जिसके पास भगवान रूपी धन है वही भक्ति का धनी है।
ऐसे होगी ईश्वर की प्राप्ति
भगवान को सदैव याद रखें. यदि आप ईश्वर को महसूस करना चाहते हैं, तो आपको अपने दिमाग से सभी सांसारिक चीजों को हटाना होगा। मन पर नियंत्रण रखोगे तो ही ईश्वर की अनुभूति कर पाओगे। ईश्वर को एक विशेष तरीके से देखने की कोशिश करने के बजाय, हमें उसे हर चीज़ में देखना चाहिए।




































