झकास लुक और दमदार फीचर के साथ आ रही Mahindra Bolero, जबरदस्त माइलेज के साथ कीमत भी कम
महिंद्रा कंपनी की 4 व्हीलर सार्वजनिक वाहन की डिमांड हमेशा से रही है। लेकिन महिंद्रा बोलेरो का नया मॉडल काफी लोकप्रिय है।

Mahindra Bolero: महिंद्रा कंपनी की 4 व्हीलर सार्वजनिक वाहन की डिमांड हमेशा से रही है। लेकिन महिंद्रा बोलेरो का नया मॉडल काफी लोकप्रिय है। बोलेरो एक ऐसी कार है जो न्यूनतम फीचर्स के बावजूद देश की लोकप्रिय एसयूवी कारों को मात देने में कामयाब रही है।
देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा, जिसकी गाड़ियों की डिमांड हमेशा बनी रहती है। महिद्रा कंपनी की खासियत यह है कि इस कंपनी की कारें शहर से लेकर गांव तक हर सड़क पर चलने में सक्षम हैं।
महिंद्रा न्यू बोलेरो फीचर्स
महिंद्रा ने नई बोलेरो में कई बदलाव किए हैं।ये बदलाव बोलेरो को और भी उपयोगी बनाने वाले हैं। नई बोलेरो में इको मोड, पावर एसी और 12 वोल्ट चार्जिंग की सुविधा है।
नई बोलेरो में कंपनी ने इंजन स्टार्ट-स्टॉप सुविधा (माइक्रो-हाइब्रिड) और पावर विंडो दी है। कंपनी ने बोलेरो की ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें ड्राइवर इन्फॉर्मेशन सिस्टम जोड़ा है।
नई महिंद्रा बोलेरो इंजन और रंग कॉम्बिनेशन
महिंद्रा की नई बोलेरो में 1493 सीसी का डीजल इंजन लगा है। नई बोलेरो मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। बोलेरो के माइलेज की बात करें तो नई बोलेरो का औसत 17.29 किमी प्रति लीटर है। वहीं, कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है।
महिंद्रा की नई बोलेरो में कंपनी ने 3 सिलेंडर इंजन दिया है और यह कार 7 सीटर पासिंग है। अगर आप महिंद्रा बोलेरो नियो खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 9.48 लाख रुपये में मिल जाएगी।
वैसे महिद्रा ने नई वोलेरो को दो रेंज में रखा है। सबसे सस्ता मॉडल महिंद्रा बोलेरो नू N4 है जबकि इसका सबसे महंगा वेरिएंट महिंद्रा बोलेरो नियो एन10 है,
सबसे महंगे मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये है। अगर इनके रंगों की बात करें तो ये सभी कारें डायमंड व्हाइट, रॉकी बेज, हाईवे रेड, नेपोली ब्लैक और मैजेस्टिक सिल्वर में उपलब्ध हैं।




































