Tata Curvv EV: IPL 2025 में स्टेडियम में खड़ी टाटा कर्व ईवी का कौन है असली हकदार? जानें किसको मिलेगी यहर जबरदस्त फीचर्स कार
पिछले साल, टाटा पंच ईवी को टूर्नामेंट की आधिकारिक कार बनाया गया था और यही कार इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतने वाले खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को उपहार में दी गई थी।

Tata Curvv EV: आईपीएल में हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खास इनाम दिए जाएंगे। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को “कर्व स्ट्राइकर ऑफ द सीजन” का अवॉर्ड मिलेगा और इस बार अवॉर्ड के साथ टाटा मोटर्स की नई और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा कर्व ईवी भी दी जाएगी।
पिछले साल, टाटा पंच ईवी को टूर्नामेंट की आधिकारिक कार बनाया गया था और यही कार इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जीतने वाले खिलाड़ी जैक फ्रेजर मैकगर्क को उपहार में दी गई थी। अब, आईपीएल 2025 में इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, टाटा कर्व ईवी को आधिकारिक कार घोषित किया गया है।
Tata Curvv EV
टाटा कर्व ईवी की रेंज और डिजाइन
टाटा कर्व ईवी एक एसयूवी-कूप स्टाइल इलेक्ट्रिक कार है, जो 2024 से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। यह इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है। पहला 45 kWh बैटरी पैक है, जो फुल चार्ज पर करीब 502 किलोमीटर की रेंज देता है।
दूसरा ऑप्शन 55 kWh बैटरी पैक है, जो लंबी दूरी के लिए बेहतर है। टाटा मोटर्स का यह भी दावा है कि बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है।
कैसे हैं फीचर्स?
टाटा कर्व ईवी को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो स्मार्ट यूजर इंटरफेस के साथ आता है।
इसमें 12.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है, जो ड्राइविंग को और भी इंफॉर्मेटिव बनाता है। 9 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम साउंड क्वालिटी को शानदार बनाता है।
इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसी खूबियाँ इसे प्रीमियम क्लास इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाती हैं, जो न केवल एक कार बल्कि एक लग्जरी अनुभव प्रदान करती है।
कीमत और वेरिएंट
टाटा कर्व ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए 17.49 लाख रुपये है। इसका टॉप मॉडल 22.24 लाख तक जाता है।
इसके अलावा, ग्राहक सरकार की ईवी सब्सिडी योजनाओं और डीलरशिप ऑफ़र के कारण इसे और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं।
जो लोग एक सुरक्षित, तकनीकी रूप से उन्नत और लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं, उनके लिए टाटा कर्व ईवी एक बेहतरीन और भविष्य के लिए तैयार विकल्प है।