ऑटोमोबाइल

मिनी डिफेंडर के लिए काल बनकर आ रही है New Generation Mahindra Bolero, लुक के मामले मे नहीं है डिफेंडर से कम

नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो का लुक मिनी डिफेंडर जैसा हो सकता है। आइए इसके डिजाइन, फीचर्स, इंजन और संभावित EV वर्जन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Generation Mahindra Bolero: महिंद्रा ने अपनी मोस्ट अवेटेड नई जनरेशन बोलेरो की टेस्टिंग शुरू कर दी है और यह अब तक के सबसे बड़े डिजाइन और तकनीकी अपडेट के साथ आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पहली बार 15 अगस्त 2025 को पेश किया जा सकता है।

स्पाई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि नई जनरेशन महिंद्रा बोलेरो अब पहले से ज्यादा मस्कुलर और मिनी डिफेंडर जैसी दिखती है। इसकी हाई शोल्डर लाइन और चौड़ा स्टांस इसे बेहद दमदार और कातिलाना लुक देता है।

New Generation Mahindra Bolero

New Generation Mahindra Bolero

हालांकि डिजाइन में काफी बदलाव हुए हैं, लेकिन महिंद्रा ने बोलेरो की क्लासिक पहचान को बरकरार रखने की कोशिश की है। यह एसयूवी 4 मीटर से भी कम लंबाई में आएगी।

फ्रंट से रियर तक नया डिजाइन
नई बोलेरो के फ्रंट एंड को पूरी तरह से नया डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें अपडेटेड ग्रिल, आधुनिक एलईडी हेडलैंप और नया सरफ़ेस ट्रीटमेंट शामिल है। इसके अलावा, एसयूवी में फ्लश टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

फ्लश टाइप डोर हैंडल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई बोलेरो में इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन भी मिलने की संभावना है, जो इसकी राइड क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा।

कुल मिलाकर, यह बोलेरो अब एक दमदार और मजबूत छोटी एसयूवी के रूप में उभर रही है जो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Mahindra Bolero

नई बोलेरो को महिंद्रा के न्यू फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर (NFA) पर विकसित किया जा रहा है। यह एक मल्टी-एनर्जी सपोर्टिव प्लेटफॉर्म है जो डीजल, पेट्रोल, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वेरिएंट को सपोर्ट करने में सक्षम है।

यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर महिंद्रा भविष्य में अपनी नई ICE और EV SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो कंपनी की EV रणनीति और नेट-जीरो लक्ष्य को मजबूत करती है।

कैसे हैं फीचर्स?
फीचर्स के मामले में नई बोलेरो अब सिर्फ एक मजबूत एसयूवी नहीं होगी, बल्कि यह तकनीक से भरपूर एक स्मार्ट एसयूवी के रूप में उभरेगी। इसमें पहली बार सनरूफ दिया जाएगा।

इसके अलावा ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।

New Mahindra Bolero

नई बोलेरो को शुरुआत में डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है। बाद में हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वेरिएंट जोड़े जा सकते हैं।

नई जनरेशन की महिंद्रा बोलेरो को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसे स्कॉर्पियो एन से नीचे और मौजूदा बोलेरो से ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button