अन्य समाचार

Forbes Richest Women in 2024: मिलिये दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं से, इनकी नेटवर्थ इतनी है कि जान उड़ जाएंगे आपके होश

Forbes Richest Women: फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है जिसमें हम आपको दुनिया की सबसे अमीर महिला के बारे में बता रहे हैं.

Forbes Richest Women in 2024: फोर्ब्स हर साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी करता है। साल 2024 की लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

लग्जरी फैशन ब्रांड LMVH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन है।

फोर्ब्स अरबपतियों की सूची के अनुसार फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। फ्रांस की रहने वाली मायर्स बड़े कॉस्मेटिक्स ब्रांड लोरियल की उत्तराधिकारी हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर हैं।

फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मायर्स की कुल संपत्ति कितनी है?
फोर्ब्स बिलियनेयर्स की सूची के अनुसार, 70 वर्षीय फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मायर्स की कुल संपत्ति लगभग 99.5 बिलियन डॉलर है। वह लोरियल के संस्थापक यूजीन शूएलर की पोती हैं। मायर्स और उनके परिवार की लोरियल में कुल 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इसके अलावा दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला एलिस वाल्टन हैं। ऐलिस वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की बेटी हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 72.3 अरब डॉलर है.कोच इंडस्ट्रीज की जूलिया कोच दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला हैं।

उनकी नेटवर्थ 64.3 बिलियन डॉलर है। 38.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, जैकलीन मार्स दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला हैं। जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति $35.6 बिलियन है।

ये हैं भारत की सबसे अमीर महिलाएं
74 साल की सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वह दुनिया की छठी सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेटवर्थ 33.5 बिलियन डॉलर है. वह जिंदल समूह के अध्यक्ष हैं।

फोर्ब्स की 2024 की सूची में 2,781 अरबपति हैं, जिनमें 369 महिलाएं शामिल हैं। दुनिया के अरबपतियों में 13.3 प्रतिशत महिलाएं हैं। पिछले साल कुल 337 महिलाओं ने सूची बनाई थी। इन सभी महिलाओं की कुल संपत्ति करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button