वायरल

Dhanteras: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां,ये गलतियां करने से नाराज हो जाएगी माँ लक्ष्मी

धनतेरस के दिन उपहार नहीं देना चाहिए। खासकर अगर उपहार आभूषण या पैसा हो। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी घर में आनी चाहिए।

Dhanteras : इस वर्ष धनतेरस आज मनाया जाएगा आज के दिन कुछ गलतियाँ न करे अन्यथा आपको पूरे वर्ष पछताना पड़ेगा।

धनतेरस एक बड़ा त्यौहार है जो दिवाली से 2 दिन पहले आता है। यह दिन वास्तव में दिवाली के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके लिए देशभर में दुकानें और बाजार सज चुके हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसा न करने पर साल भर दुष्प्रभाव झेलना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों से आगाह करने जा रहे हैं।

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन गलती से भी कांच का सामान या डिनर सेट नहीं खरीदना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए इस शुभ अवसर पर राहु से संबंधित चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। ऐसा करने से घर में तनाव रहता है और परिवार में दरिद्रता आती है।

धनतेरस के दिन उपहार नहीं देना चाहिए। खासकर अगर उपहार आभूषण या पैसा हो। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी घर में आनी चाहिए।

धनतेरस के दिन कैंची, चाकू या सुई जैसी कोई भी धारदार वस्तु खरीदकर घर नहीं लानी चाहिए। ये सभी चीजें गृह क्लेश का कारण बनती हैं, जिससे परिवार में अशांति आती है। साथ ही मां लक्ष्मी नाराज होकर घर छोड़कर चली जाती हैं।

धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार का कर्ज लेना या उतारना अशुभ माना जाता है। उधार लेने का मतलब है कि आप इस दिन अपने सिर पर कर्ज ले रहे हैं। उधार देने का मतलब है कि आप अपनी घरेलू संपत्ति किसी और को दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button