Chanakya Niti:ये चीजें कही भी पड़ी मिले तो उन्हें तुरंत उठाकर ले आएं अपने घर
चाणक्य नीति के अनुसार, अगर किसी लड़की में बहुत सारे गुण हैं यानी वह गुणी है तो उसे अपनी पत्नी या बहू के रूप में स्वीकार करना चाहिए, भले ही वह बुरे परिवार में पैदा हुई हो। ऐसी लड़की घर को स्वर्ग बना देती है।

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि अगर कोई मूल्यवान वस्तु गंदगी में पड़ी मिले तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए।
ये वस्तुएँ कीमती धातुएँ या सोना, हीरे जैसे पत्थर हो सकते हैं, क्योंकि वे चाहे किसी भी स्थिति में हों, उनका मूल्य घटने के बजाय बढ़ जाता है। ऐसे में अगर ये चीजें गंदगी में भी पड़ी हो तो इन्हें तुरंत उठाकर घर ले आना चाहिए।
भलाई
चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि हमेशा लोगों में बुराई नहीं देखनी चाहिए। जो व्यक्ति बुराई में भी अच्छाई देखता है वह जीवन की ऊंचाइयों तक पहुंचता है। लोगों में बुराई के बजाय अच्छाई ढूंढने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।
दृष्ट व्यक्ति और सांप
चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा दृष्ट व्यक्ति से बचना चाहिए। अगर जीवन में बुरे इंसान और सांप में से किसी एक को चुनना हो तो सांप को चुनें। साँप खतरे को भाँपकर हानि पहुँचाता है, परन्तु दुष्ट मनुष्य अपने स्वभाव के कारण सदैव आपको हानि पहुँचाने की सोचता रहता है और षड्यन्त्र रचता रहता है।
गुणी कन्या
चाणक्य नीति के अनुसार, अगर किसी लड़की में बहुत सारे गुण हैं यानी वह गुणी है तो उसे अपनी पत्नी या बहू के रूप में स्वीकार करना चाहिए, भले ही वह बुरे परिवार में पैदा हुई हो। ऐसी लड़की घर को स्वर्ग बना देती है।




































