वायरल

Chanakya Niti:इस चीज में है असंभव को संभव बनाने की ताकत, जानिए आचार्य चाणक्य से सफलता के गुण

कोई वस्तु चाहे कितनी भी दूर हो या उसे ढूंढना कितना भी मुश्किल क्यों न हो। या फिर भले ही वह व्यक्ति पहुंच से बाहर हो, लेकिन कड़ी तपस्या और मेहनत से उसे भी हासिल किया जा सकता है।

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य को दुनिया के सबसे महान विद्वानों में से एक माना जाता है। उनकी चाणक्य नीति आज भी कई युवा लोग पढ़ते और सुनते हैं।

चाणक्य नीति में सफलता और उन्नति पाने के कई गुणों का उल्लेख है। इसमें यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि वह जीवन में सफलता हासिल कर सके। आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित चाणक्य नीति का सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है।

बता दें कि चाणक्य नीति में सफल जीवन के लिए विभिन्न गुणों के बारे में बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि व्यक्ति को जीवन में सफलता पाने के लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यद् दूरं यद् दुराराध्यं यच्च दूरे व्यवस्थितम्।
तत्सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम्।।

यानी कोई वस्तु चाहे कितनी भी दूर हो या उसे ढूंढना कितना भी मुश्किल क्यों न हो। या फिर भले ही वह व्यक्ति पहुंच से बाहर हो, लेकिन कड़ी तपस्या और मेहनत से उसे भी हासिल किया जा सकता है।

इसलिए परिश्रम ही सबसे शक्तिशाली वास्तु है।चाणक्‍य नीति के इस श्लोक में आचार्य चाणक्‍य ने बताया है कि जीवन में कई परिस्थितियां ऐसी आती हैं जिनसे कई कठिनाइयों से पार पाना पड़ता है।

कभी-कभी सफल होना असंभव लगता है। लेकिन सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत एक अमूल्य वस्तु मानी जाती है। कड़ी मेहनत से न केवल लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं, बल्कि उन्नति के नए अवसर भी मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button