ऑटोमोबाइल

Vivo V29: 50MP सेल्फी कैमरे वाला Vivo का दमदार फोन, मिलता है शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर

वीवो का हैंडस्टे भारत में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप वीवो के ग्राहक हैं और अपने लिए नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo V29 Pro को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo V29: वीवो का हैंडस्टे भारत में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप वीवो के ग्राहक हैं और अपने लिए नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Vivo V29 Pro को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

इसे भारत से पहले वैश्विक बाज़ार में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट ग्लोबल वेरिएंट जैसे हो सकते हैं। दूसरे शब्दों में, दोनों समान सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं।Vivo V29 5G और Vivo V29 Pro 5G को इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

हैंडसेट को मैजेस्टिक रेड कलर के साथ उतारा जा सकता है। Vivo V29 5G में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस पर चल सकता है इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 2,800 x 1,260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Vivo V29 5G में फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर, आठ-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और दो-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Vivo V29 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह 5G, 4G, ब्लूटूथ, GPS, Beidou, GLONASS, NavIC और USB टाइप-C कनेक्टिविटी से लैस हो सकता है।

फोन को ग्लोबल मार्केट में 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo V29 5G हिमालयन ब्लू, मैजेस्टिक रेड, पर्पल फेयरी और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक नए हैंडसेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button