Haryana Roadways AC Bus:हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द आएंगी 150 नई एसी बसें,एसी बसें सभी डिपो को आवंटित की जाएगी
हरियाणा रोडवेज जल्द ही अपने बेड़े में 150 नई वातानुकूलित बसें जोड़ने जा रहा है।

Haryana Roadways AC Bus:हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही अपने बेड़े में 150 नई वातानुकूलित बसें जोड़ने जा रहा है।
इन बसों को डिपो में भेजने की तैयारी की जा रही है, उम्मीद है कि अगले महीने से ये सभी बसें डिपो में पहुंचनी भी शुरू हो जाएंगी. बसें इंदौर से हरियाणा पहुंचेंगी।बसें दिल्ली और चंडीगढ़ हवाई अड्डों के लिए लंबी दूरी के मार्गों पर संचालित की जाएंगी।
चंडीगढ़ और गुरुग्राम को छोड़कर बाकी सभी डिपो में पहली बार एसी बसें चलने जा रही हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ और गुरुग्राम में 35 एसी वातानुकूलित बसें चल रही हैं। अब अन्य जिलों में भी एसी वातानुकूलित बसों का संचालन किया जाएगा।
जल्द ही प्रदेश के अन्य डिपो में भी वोल्वो बसें संचालित की जाएंगी। अब यात्री सफर में भी सुहाने सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। ज्यादातर डिपो को 10 से 15 वॉल्वो बसें मिलने की संभावना है,