Car Compare: टाटा पंच सीएनजी और मारुति फ्रोंक्स सीएनजी में कौन सी कार है बेहतर, यहा देखिए फूल कंपेरिजन
Tata Punch CNG vs Maruti Fronx CNG: टाटा मोटर्स ने पंच सीएनजी के तीन वेरिएंट पेश किए हैं, जिनमें प्योर, एडवेंचर और एक्म्पलिश्ड शामिल हैं। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये तक है।

Car Compare: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पंच iCNG लॉन्च की है। इसका मुकाबला हुंडई एक्सेटर और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के सीएनजी मॉडल से है। आइये देखते हैं दोनों में से कौन किस मामले में बेहतर है।
इंजन तुलना
टाटा पंच सीएनजी में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो सीएनजी पर 72.5 bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि फ्रोंक्स सीएनजी में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो सीएनजी पर 76.5 bhp की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों कारों में मानक के रूप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
माइलेज तुलना
पंच सीएनजी में कंपनी 26.99 किमी/किलोग्राम के माइलेज का दावा करती है। जबकि फ्रोंक्स सीएनजी में 28.51 किमी/किग्रा के साथ थोड़ा अधिक माइलेज मिलता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम समेत कई फीचर्स मिलते हैं।

जबकि टाटा पंच दमदार सीएनजी में ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ-साथ रेन-सेंसिंग वाइपर, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

पंच सीएनजी और फ्रोंक्स सीएनजी दोनों में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। हालाँकि फ्रोंक्स सीएनजी की तुलना में पंच सीएनजी में 210 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
कीमत की तुलना
टाटा मोटर्स ने पंच सीएनजी के तीन वेरिएंट पेश किए हैं, जिनमें प्योर, एडवेंचर और एक्म्पलिश्ड शामिल हैं। पंच की एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये तक है। मारुति फ्रोंक्स सीएनजी दो वेरिएंट्स – सिग्मा और डेल्टा में उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः 8.41 लाख रुपये और 9.28 लाख रुपये हैं।




































