मौसम का हाल

Weather Update: हरियाणा में कहीं बारिश तो कहीं कड़ाके की गर्मी, पारा 42 के पार, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट,जाने मोसम का अपडेट 

Weather Update : हरियाणा मे मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई जिलों में दोपहर में भीषण गर्मी और शाम को ठंडी हवाओं के साथ बारिश हुई। मानसून के अब 15 जून तक आने की उम्मीद है।

Weather Update Today: हरियाणा में मौसम लगातार करवट ले रहा है.शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, रोहतक, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, हिसार जिलों में बारिश की गतिविधि देखी गई. लिहाजा ओले भी गिरे। पंजाब में शनिवार जून का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं देर शाम तेज हवा, फिर हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने करवट ली।

Weather Update

Weather Update

मौसम परिवर्तनशील रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। हरियाणा के कई जिलों में शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और कई जिलों में हल्की बारिश से कुछ राहत मिली. अनाज मंडियों में किसानों को डर था कि भारी बारिश से उनकी फसल भीग जाएगी।

अभी तापमान कहां कितना है?

  • चंडीगढ़ का तापमान अभी 27.2 डिग्री सेल्सियस है।
  • अंबाला में तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस है।
  • हिसार में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है।
  • करनाल में तापमान 28.81 डिग्री सेल्सियस है।
  • अमृतसर में इस समय तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस है।
  • पटियाला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है।
  • लुधियाना में इस समय तापमान 37 डिग्री सेल्सियस है।

Weather Update

Weather Update

15 जून तक भी आ सकता है मानसून
मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य में मानसून के जुलाई तक पहुंचने की उम्मीद है यदि मानसून समय से प्रवेश करता है तो किसानों को भी लाभ होगा और समय से धान की बिजाई हो सकेगी।

पंजाब में 12 से 14 जून तक बारिश होने की संभावना है
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आज फिर गर्मी पड़ने के आसार हैं। पश्चिमी मानसून के आसार हैं तो 12 से 14 जून तक पश्चिमी मानसून से बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button