Haryana Me Monsoon Sakriy : हरियाणा के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश ने दिखाया अपना विकराल रुप, आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना
बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और फसलों को नुकसान पहुँचा है ।

Haryana Me Monsoon Sakriy : हरियाणा के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है । रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम तो सुहावना कर दिया है, लेकिन वातावरण में नमी अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है ।
Haryana Me Monsoon Sakriy : हरियाणा के अधिकतर जिलों में मानसून की बारिश ने दिखाया अपना विकराल रुप, आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना

बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और फसलों को नुकसान पहुँचा है ।
आज सुबह हरियाणा के भिवानी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, जींद और चरखी दादरी में बारिश दर्ज की गई । भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने आज सात जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और मेवात में येलो अलर्ट जारी किया है ।
इन इलाकों में गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । हालाँकि, विभाग ने पूरे हरियाणा में खराब मौसम का अनुमान जताया है । Haryana Me Monsoon Sakriy

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. चौधरी चरण सिंह मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मानसून की सक्रियता 18 जुलाई तक बनी रह सकती है ।
इसके चलते हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कभी-कभी तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का भी अनुमान है । साथ ही, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की भी संभावना है ।
18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश होने की संभावना है ।
19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद में बारिश की संभावना है । Haryana Me Monsoon Sakriy

20 जुलाई को अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, करनाल, कैथल और कुरूक्षेत्र में बारिश होने की संभावना है । Haryana Me Monsoon Sakriy