Heat Wave Alert : उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का कहर अगले पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की लहर अगले पांच दिनों तक जारी रहने की आशंका है,जिससे हरियाणा,पंजाब,राजस्थान और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।

Heat Wave Alert : उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आज भी भीषण गर्मी पड़ी और विभिन्न स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा । हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज भी लू चली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी की लहर अगले पांच दिनों तक जारी रहने की आशंका है,जिससे हरियाणा,पंजाब,राजस्थान और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है।Heat Wave Alert
मौसम विभाग ने हरियाणा,पंजाब और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है,जबकि आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।Heat Wave Alert
दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 20 स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग केंद्र पर अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।दिल्ली के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने आज के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 44 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।