मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 2 January : हरियाणा में अचानक करवट बदलने वाला है मौसम, हरियाणा में 4 और 5 जनवरी को होगी झमाझम बारिश
4 जनवरी से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है । मौसम विभाग ने 4 जनवरी को हरियाणा में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है ।
Haryana Ka Mausam 2 January : हरियाणा में आज सुबह से घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है । मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है । ऐसे में लोगों को ठंड से बचने की जरूरत है और लोग ठंड से बचाने के लिए रूम हीटर का सहारा ले रहे हैं ।
Haryana Ka Mausam 2 January
हरियाणा में लोग पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं । आज सुबह से हरियाणा के कई जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है । मौसम विभाग ने आज हरियाणा के नौ जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पलवल, जींद, भिवानी और चरखी-दादरी में शीतहलर चलने का अलर्ट जारी किया है ।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 जनवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । परिणामस्वरूप शीतहलर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है । Haryana Ka Mausam 2 January
4 जनवरी से पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है । मौसम विभाग ने 4 जनवरी को हरियाणा में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है ।