मौसम का हाल
Aaj Haryana Ka Mausam 2 January : हरियाणा वासियों के लिए Good News, 4 जनवरी को हरियाणा की दहलीज पर दस्तक देगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी से सक्रिय होगा ।
Aaj Haryana Ka Mausam 2 January : हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है । मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ 4 जनवरी से सक्रिय होगा । पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आने वाली हवाओं के कारण हरियाणा और पंजाब में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है ।
Aaj Haryana Ka Mausam 2 January
10 जनवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है । हरियाणा में हिमाचल प्रदेश से भी अधिक ठंड पड़ रही है । जिस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है ।
हरियाणा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा । जिस कारण हरियाणा के हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी में विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक रही । Aaj Haryana Ka Mausam 2 January
हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी चल रही है । मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से हरियाणा में अचानक मौसम बदलेगा । जिस कारण हरियाणा के अधिकतर जिलों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है ।