मौसम का हाल

Weather Update Today: पंजाब-हरियाणा में आज बारिश का अनुमान जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब हरियाणा और पंजाब के मौसम पर भी पड़ रहा है। तापमान में हल्की गिरावट आई है। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के मौसम में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा आज से अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाएं गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

 

 

यह भी पढे सीएम फ्लाइंग रेड से बड़ा खुलासा हरियाणा में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की एंट्री

 

 

हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर अब हरियाणा पर भी पड़ने लगा है। यहां भी मौसम बदला है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। कई जिलों में आज बारिश के भी आसार हैं, ओलावृष्टि के अलावा 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं.

 

यह भी पढे  हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का बड़ा ऐलान, हरियाणा में खुलेंगे 500 और संस्कृत मॉडल स्कूल,

 

 

हिमालय के पश्चिमी विक्षोभ का असर पंजाब के मौसम पर देखने को मिल रहा है। अगले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण पंजाब-हरियाणा में कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसका प्रभाव हरियाणा के उत्तरी और मध्य भागों में अधिक स्पष्ट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button