Monsoon Update Uttar Bharat : अगले 4 से 5 दिनों तक कई जगहों पर मानसून सक्रिय रहने की संभावना, इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश
अगले 4से 5 दिनों तक राजस्थान में कई स्थानों पर मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। जिससे राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है।

Monsoon Update Uttar Bharat : भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहले ही दस्तक दे चुका है। जुलाई की शुरुआत में कम बारिश के कारण वातावरण में गर्मी महसूस हो रही है। उत्तर भारत में मानसून आ चुका है लेकिन भारी बारिश नहीं हो रही है। उत्तर भारत में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं।
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने हर रोज हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी करता है, लेकिन उत्तर भारत में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरती है। उत्तर भारत में लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अगले 4 से 5 दिनों तक कई जगहों पर मानसून सक्रिय हो जाएगा।

आने वाले 2 से 3 दिनों में हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात में भी भारी बारिश की आशंका है।Monsoon Update Uttar Bharat

अगले 4से 5 दिनों तक राजस्थान में कई स्थानों पर मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। जिससे राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है।Monsoon Update Uttar Bharat




































