मौसम का हाल

Monsoon Update 30 June : अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब मे होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और शेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

Monsoon Update 30 June : दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और शेष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,उत्तर प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण ,गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज भारी से बहुत भारी बारिश हुई है ।

Monsoon Update 30 June

कल भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के अन्य इलाकों में पानी भर गया था। मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कई भारतीय राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह भी कहा कि इस दौरान कई स्थानों पर आंधी चलने की भी आशंका है।

Monsoon Update 30 June

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।दिल्ली में 1 जुलाई तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश के साथ 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढे : Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून ने ली एंट्री, मौसम विभाग ने हरियाणा के इन 12 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी

Monsoon Update 30 June

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button