मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update : आज रात को भीषण रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान रेमल, इन राज्यों मे होगी भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और आज रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है।

Jharkhand Weather Update : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और आज रात पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है।

इसका असर झारखंड में पड़ने की संभावना है।मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के पूर्वी हिस्सों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कल झारखंड में हल्के बादल छाए रहेंगे।

चक्रवात वर्तमान में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह आज आधी रात तक यह पीक तक पहुंच जाएगा। यह बंगाल सागर द्वीप, खेपुपारा के तटों को पार करेगा। हवा की गति 120 से 135 किमी प्रति घंटा रहेगी। तूफान का असर बंगाल की सीमा से लगे झारखंड के इलाकों पर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान,मध्य प्रदेश,जम्मू-कश्मीर,गुजरात,महाराष्ट्र,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली मे लू चलने कि संभावना हैं।Jharkhand Weather Update

IMD ने कहा कि हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली,पूर्वी उत्तर प्रदेश,राजस्थान और मध्य प्रदेश में सात दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा।Jharkhand Weather Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button