मौसम का हाल

Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा-पंजाब मे लोग भीषण गर्मी से बेहाल, IMD ने जारी किया ‘हीट वेव’ अलर्ट,जानिए आपके यहा मोसम का हाल

हरियाणा पंजाब लू की चपेट में है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। पंजाब में 17 से 19 अप्रैल के बीच और हरियाणा में 16 से 18 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना है।

Haryana & Punjab Weather Today: हरियाणा और पंजाब में गर्मी लगातार अपना तेवर दिखा रही है। हरियाणा के जींद में पारा 42.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पंजाब के बठिंडा में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए अप्रैल में जब गर्मी इतनी बढ़ गई है तो जून-जुलाई में लू का कहर और भी ज्यादा सता रहा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढे: Haryana News:बुरी खबर! अब इन सभी लोगों के कट जाएंगे गुलाबी-पीले राशन कार्ड, जानिए क्या है वजह

17 अप्रैल से बारिश के आसार हैं
मौसम विभाग ने पंजाब में 17 से 19 अप्रैल के बीच बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब में जहां अप्रैल में अधिकतम तापमान औसतन 37 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहीं इस बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पंजाब के पठानकोट, पटियाला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फतेहगढ़ साहिब में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। बरनाला में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह भी पढे: LPG Gas Price: गैस की कीमतों पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब मिलेगा सस्ता सिलेंडर

हरियाणा में लू का कहर
मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, चरखी और दादरी में लू चलने का अनुमान जताया है। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पंचकूला, कैथल, पलवल, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र और पानीपत जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

वहीं, दिल्ली में शनिवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button