मौसम का हाल

Haryana Me Mausam :हरियाणा मे 13-14 फरवरी को सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ,

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 13-14 फरवरी के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

Haryana Me Mausam: हरियाणा में ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।हरियाणा अभी भी शीतलहर की चपेट में है।

कल भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ।हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया।अभी रात में कम तापमान चलने के कारण ठंड पड़ रही है।

दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 20 के पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने 13 फरवरी से आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है उन्होंने अभी तक बारिश की संभावना नहीं जताई है।मौसम में बदलाव के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

हरियाणा के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान आठ-नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास है जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में 14 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है।

इस दौरान हरियाणा में समय-समय पर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है,जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी।

इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह धुंध छाई रह सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 13-14 फरवरी के दौरान राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button