मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 9 January : हरियाणा वासियों के लिए Good News, हरियाणा के अधिकतर जिलों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज
हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदलेगी । जिससे 11 से 15 जनवरी को मौसम बदलेगा । इस दौरान हरियाणा में झमाझम बारिश होगी ।
![Haryana Ka Mausam 9 January](https://samrathaltv.com/wp-content/uploads/2025/01/Haryana-Ka-Mausam-9-January.jpg)
Haryana Ka Mausam 9 January : हरियाणा के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया रहा । मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट और चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है ।
Haryana Ka Mausam 9 January
मौसम विभाग ने हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी और चरखी-दादरी में घने कोहरे छाने का येलो अलर्ट जारी किया है ।
मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में घने कोहरे छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । नतीजतन, ये सभी जिले सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं ।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा कल तक मौसम खुश्क रहेगा लेकिन उत्तरी और उत्तर–पश्चिमी हवाओं की वजह से रात का तापमान और गिरेगा । सुबह के समय घनी धुंध छाई रहेगी ।
हालांकि 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदलेगी । जिससे 11 से 15 जनवरी को मौसम बदलेगा । इस दौरान हरियाणा में झमाझम बारिश होगी ।