मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 5 January : हरियाणा वासियों ने लिए Good News, हरियाणा में आज दस्तक देगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में झमाझम बारिश होने की संभावना है ।

Haryana Ka Mausam 5 January : हरियाणा में ठिठुरन भरी ठंड जारी है । ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । घने कोहरे के बाद मौसम विभाग ने दो दिन बाद बारिश का अलर्ट जारी किया है ।
Haryana Ka Mausam 5 January

हरियाणा में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही है । पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम बदल जाएगा ।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में झमाझम बारिश होने की संभावना है ।

अगर बारिश हुई तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से 949 गांवों के 13 हजार किसानों की सरसों, चना, गेहूं और सब्जियां खराब हो गईं । किसानों ने दावा किया है कि खराब मौसम के कारण 64,000 हेक्टेयर से अधिक खड़ी फसल बर्बाद हो गई है ।




































