मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 26 December : हरियाणा में आज रात को सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में आज रात को अचानक बदलेगा मौसम का मिजाज,
हरियाणा में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा । हरियाणा के कई जिलों में आज रात को भारी बारिश होने की आशंका है ।
Haryana Ka Mausam 26 December : हरियाणा में ठंड का सितम जारी है । कई जिलों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है । लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है ।
Haryana Ka Mausam 26 December
हरियाणा में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा । हरियाणा के कई जिलों में आज रात को भारी बारिश होने की आशंका है । कल हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है ।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में अधिक ठंड देखने को मिलेगी । आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी ।
मैदानी राज्यों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है ।
मौसम विभाग ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है ।