मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 15 December : हरियाणा में कड़ाके की ठंड तोड़ रही पिछले सालों का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर के अलावा पाला पड़ने का अनुमान जताया है ।

Haryana Ka Mausam 15 December : हरियाणा में शीतलहर चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है । हरियाणा के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं । हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है । मौसम विभाग ने हरियाणा में शीतलहर के अलावा पाला पड़ने का अनुमान जताया है ।
Haryana Ka Mausam 15 December

मौसम विभाग के अनुसार, 16 दिसंबर से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना है । सुबह के समय ठंड कम रहेगी । हरियाणा में बारिश होने की संभावना नहीं है । परिणामस्वरूप, आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । Haryana Ka Mausam 15 December

हरियाणा के कई जिलों में भी तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है । आंकड़ों पर नजर डालें तो अंबाला में पिछले 12 साल में दिसंबर में सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा से सटे इलाकों में देखने को मिल रहा है । पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई । हरियाणा में पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान लगातार गिर रहा है ।




































