मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 14 February : हरियाणा वासियों के लिए Good News, आने वाले दिनों में हरियाणा में सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा में 17 से 19 फरवरी के दौरान तेज गति की हवाओं व गरज-चमक के साथ बिखराव वाली झमाझम बरसात होने की संभावना बन रही है ।

Haryana Ka Mausam 14 February : हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है । आज हरियाणा में मौसम शुष्क रहा । कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से सुबह से शाम तक हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी । इस बीच, मौसम विभाग ने लेटेस्ट मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है ।
Haryana Ka Mausam 14 February : हरियाणा वासियों के लिए Good News, आने वाले दिनों में हरियाणा में सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में 17 से 19 फरवरी के दौरान तेज गति की हवाओं व गरज-चमक के साथ बिखराव वाली झमाझम बरसात होने की संभावना बन रही है । Haryana Ka Mausam 14 February

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे हरियाणा में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है । कड़ाके की ठंड और सर्दी का जाना लगभग तय है, हालांकि पूरे हरियाणा में सुबह और शाम को हल्की ठंड बनी हुई है ।

बसंत से ही मौसम सुहावना रहा है । एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर कम हुआ है । दूसरी ओर, मौसम बार-बार बदल रहा है और पूरे हरियाणा में तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है । हरियाणा में गर्मी बढ़ने लगी है ।




































