मौसम का हाल
Haryana Weather :हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में सुबह से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना है. राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।

Haryana Weather:हरियाणा में सुबह से हो रही झमाझम बारिश से मौसम सुहावना है। राज्य के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।
इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के सभी जिलों में बारिश के आसार रहेंगे।विभाग ने पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
कल हरियाणा राज्य में बारिश की उम्मीद नहीं है. हालाँकि, इस बरसात के मौसम में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।




































