मौसम का हाल
Haryana Ka Mausam 28 June : हरियाणा वासियों के लिए Good News, हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम पलटी मारने की संभावना
हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम पलटी मारने की संभावना है, कभी-कभी हल्के बादल छाए रहेंगे और हवा की दिशा बदलेगी

Haryana Ka Mausam 28 June : हरियाणा में मौसम काफी बदल गया है । हरियाणा में गर्मी ने एक बार फिर अपना कहर दिखाया है और सभी को बारिश का बेसब्री से इंतजार है । हाल ही में मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक की नई मौसम रिपोर्ट जारी की है । आइए जानते हैं नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में मौसम कैसा रहेगा ।
Haryana Ka Mausam 28 June : हरियाणा वासियों के लिए Good News, हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम पलटी मारने की संभावना
हरियाणा में 2 जुलाई तक मौसम पलटी मारने की संभावना है, कभी-कभी हल्के बादल छाए रहेंगे और हवा की दिशा बदलेगी । इस दौरान, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से नमी बढ़ने और तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है । नमी और तापमान बढ़ने से कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है । 2 जुलाई के बाद ही मानसूनी हवाओं की वजह से प्री-मॉनसून बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी ।




































