मौसम का हाल

11 July Ka Haryana Ka Mausam : हरियाणा में सक्रिय हुआ मानसूनी टर्फ, हरियाणा के अधिकतर जिलों में बरसात होने की संभावना

हरियाणा में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है क्योंकि पिछले चार दिनों से मानसूनी टर्फ उत्तर दिशा में बना हुआ है । परिणामस्वरूप, हरियाणा के अधिकतर भागों में बरसात की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं ।

11 July Ka Haryana Ka Mausam : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने नवीनतम पूर्वानुमान जारी किया है । उन्होंने बताया कि हरियाणा में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय है क्योंकि पिछले चार दिनों से मानसूनी टर्फ उत्तर दिशा में बना हुआ है । परिणामस्वरूप, हरियाणा के अधिकतर भागों में बरसात की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं ।

11 July Ka Haryana Ka Mausam : हरियाणा में सक्रिय हुआ मानसूनी टर्फ, हरियाणा के अधिकतर जिलों में बरसात होने की संभावना

 Haryana Ka Mausam

मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, डाल्टनगंज, दीघा से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है । इसके परिणामस्वरूप, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएँ हरियाणा की ओर बढ़ने की संभावना है । मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा । 11 से 13 जुलाई के बीच तेज़ हवाओं और गरज के साथ बरसात होने की संभावना है ।

यह भी पढे : Sirsa News : सिरसा में स्थित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी टॉप में बनाई जगह, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के टॉप छह में बनाई जगह

14 और 15 जुलाई को उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है । इससे वातावरण में नमी बनी रहेगी ।

Haryana Ka Mausam

मौसम विभाग ने नौ जिलों चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और हिसार के लिए चेतावनी जारी की है । इन जिलों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है । बरसात होने के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है । 11 July Ka Haryana Ka Mausam

यह भी पढे : Nupur Sheoran : हरियाणा वासियों के लिए Good News, हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास की बेटी नुपुर श्योराण ने कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता स्वर्ण पदक

12 जुलाई को पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के अधिकतर हिस्सों में बरसात होने की संभावना है । पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, झज्जर में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है । 11 July Ka Haryana Ka Mausam

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में भी कुछ जगहों पर बरसात होने की संभावना है । 13 जुलाई को भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 50 से 75% बरसात की संभावना है ।

  Haryana Ka Mausam

13 जुलाई को फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में 25 से 50% तथा सिरसा में 25% बरसात होने की संभावना है । 11 July Ka Haryana Ka Mausam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button